विधायक सुशील रिंकू ने 23 वार्डों के 250 से लाभार्थियों को बांटे पैंशन के चैक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 203 शब्द|📅 31 Aug 2021

विधायक सुशील रिंकू ने 23 वार्डों के 250 से लाभार्थियों को बांटे पैंशन के चैक

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते 23 वार्डों के लगभग ढाई सौ के पेंशन लाभर्थियों को पेंशन के चेक विधायक सुशील रिंकू तथा इलाका पार्षदों द्वारा बांटे गए। इस अवसर पर विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार द्वारा पंजाब के लोगों का जीवन स्तर बढ़ाने के लिए के लिए कई तरह के प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं।

विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब में पेंशन 750 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी गई है। लोगों को समाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के अंतर्गत बड़ी हुई पैंशन के चैकबाबू जगजीवन राम चौक में स्थित लक्की पैलेस में एक कार्यक्रम में बांटे गए।

इस अवसर पर बच्चन लाल पार्षद, जगदीश समराए पार्षद, लखबीर सिंह बाजवा पार्षद, मिंटू गुर्जर पार्षद, सरदार मेजर सिंह डायरेक्टर खादी बोर्ड, हरजिंदर सिंह लाडा पार्षद पति, तरसेम लखोत्रा पार्षद, बलबीर अंगूराल पार्षद पति, संदीप वर्मा पार्षद पति, राजकुमार राजू, योगेश मलहोत्रा, निर्मल कोट सदीक, गुरबचन जल्ला मौजूद थे।

अजय बबल, पवन शर्मा, बिल्ला राम भगत, कीमती भगत, नवदीप शल्लू, बंटी भगत, ओम प्रकाश भगत, तरसेम थापा, मास्टर रतन लाल, विजय सेक्ट्री, रशपाल जाखू, राकेश रोकी, मदन लाल, शैंपी परमार तथा अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *