डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां लाल रतन सिनेमा के सामने एक व्यक्ति की आंखों में मिर्ची डालकर लूट हुई है।जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक आज लाल रतन सिनेमा के सामने दिनदहाड़े लूट हुई है। बताया जा रहा है कि योगेश कोहली नाम के व्यक्ति के साथ लूट की गई है। उस पर फायर भी किए गए।
कहा जा रहा है कि फ्लेक्स कारोबारी योगेश कोहली प्रताप बाग से मॉडल हॉउस जा रहे थे। नकोदर चौक के पास लुटेरों ने उन्हें रोका और उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। इस दौरान लुटेरों ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। यही नहीं भागते समय लुटेरों ने गोली भी चलाई।









