डेली संवाद, जालंधर
पिछले कुछ सालों से नाराज चल रहे कांग्रेसी वर्करों ने एकजुट होकर मीटिंग की। जिसकी अध्यक्षता धीरज घई ने की। पिछले कई दिनों से टकसाली कांग्रेसी नेताओं ने सांसद संतोख चौधरी के घर के बाहर धरना लगाया हुआ है।
आज धीरज घई की अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं ने सांसद संतोख चौधरी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि टकसाली कांग्रेसी नेताओं को अनदेखी न किया जाय।
कांग्रेसी युवा नेताओं की अगुवाई कर रहे धीरज घई ने बताया कि जिले में पार्टी के हालात इस कदर बिगड़ चुकी है कि कांग्रेस पार्टी का वर्षों से झंडा बुलंद करने वाले टकसाली कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर चापलूसी करने वाले लोगों को सरकारी पदों पर खुश किया जा रहा है।









