गिद्दा, भंगड़ा डाल कर डिप्स में मनाई गई तीज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स स्कूल, ढिलवां में गिद्दा, भंगड़ा डाल कर तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर पंजाबी पहनावे में तैयार होकर पहुंचेस्कूल स्टाफ ने पींघ पर झूले लिए और पंजाबी बोलियों पर गिद्दा, भंगड़ा डाला। इस दौरान टीचर्स नेहा, नीलम, हरमन, सुमित बग्गा, रचना, रेनू व अन्य ने टीचर्स मिलकर जलेबी, मालपूड़े आदि पकवानों का मजा लिया।

कार्यक्रम के दौरानरैंप वॉक और डांस राउंड का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी टीचर्स ने पूरे जोश से भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।लोकगीत के जरिए पंजाब का इतिहास याद करवाया वही सरसों का साग और मक्की की रोटी के साथ-साथ पंजाब के महान विरसे की अहमियत के बारे में जानकारी दी।

पंजाब का अमीर विरसा ही हमारी शान

डिप्स स्कूल की डायरेक्टर लखविंद्र कौर ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के कारण काफी समय से बच्चे घर पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे है और इन त्योहारों को सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे है। ऐसे में हमारी हमेशा यही कोशिश होती है कि बच्चों को ऑनलाइन वीडियो या किसी अन्य माध्यम से इन त्योहारों से जोड़े रखें।

एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि पंजाब का अमीर विरसा ही हमारी शान है। बच्चों को इसी सभ्यता से जोड़े रखने के लिए स्कूल की तरफ से इस तरह के सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए जाते है ताकि बच्चों को इन त्योहारों का महत्व बताया जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *