PM मोदी से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पंजाब में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) आज (11 अगस्त) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की थी. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें और अनुमान लगाए जा रहे हैं।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) किसानों के प्रदर्शन पर चर्चा कर सकते हैं. अमरिंदर सिंह सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा प्रभावों का हवाला देते हुए पीएम मोदी से नए कृषि कानूनों (New Agriculture Laws) को रद्द किए जाने की बात कह सकते हैं।

अमित शाह से भी की थी मुलाकात

अमरिंदर सिंह ने इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात (Amarinder Singh meet Amit Shah) की थी और किसानों के विरोध को हल करने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था. पंजाब के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने जानाकारी देते हुए बताया था कि अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से किसानों के गुस्से का फायदा विरोधी ताकतों को उठाने से रोकने के लिए कहा था।

अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पहले अमित शाह और अब पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जाने लगे है. कैप्टन और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच चल रही नाराजगी के बीच इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सिद्धू की बयानबाजी से कैप्टन परेशान

बता दें कि हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था, हालांकि इसके बावजूद वह अपनी ही सरकार पर लगातार हमलावर हो रहे हैं. यह बात कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) को नहीं आ रही है. इसको लेकर उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से भी मुलाकात की थी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *