विदेश जाने वाले लोगों को पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत, अब 84 दिन से पहले लगवा सकेंगे कोरोना का दूसरा टीका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 197 शब्द|📅 02 Sep 2021

covid vaccine

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने विदेश जाने वाले लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने विदेश जाने वाले यात्रियों को टीकाकरण के निमयों में ढील दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार ने इलाज कराने विदेश जाने वाले लोगों, विदेशी नागरिक और बेहद जरूरी विदेश यात्रा करने वालों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक 84 दिन से पहले लगवाने की सुविधा प्रदान करेगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति को वीजा, टिकट जैसे यात्रा से संबंधित दस्तावेजों की एक कॉपी जमा करानी होगी।

पंजाब सरकार ने सभी कोविड टीकाकरण केंद्रों में दूसरी खुराक लगाने के लिए रविवार का दिन निर्धारित किया है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य के लिए कोविड टीके की सप्लाई में तेजी आई है। रविवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी दिन भी टीके की पहली व दूसरी खुराक लोगों को लगेगी।

पंजाब में टीकाकरण अभियान के तहत 31 अगस्त तक 1,36,70,847 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 32,89,210 को टीके की दोनों खुराक लगाई गई हैं और 1,03,81,637 को पहली खुराक लगी है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से बिना किसी झिझक के टीकाकरण करवाने की अपील की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *