UCPMA चुनाव : अवतार सिंह भोगल या डीएस चावला, कौन होगा प्रधान? आज रात भर होगा शक्ति प्रदर्शन, फैसला होगा कल, क्या कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले मैंबर नहीं डाल सकेंगे वोट? पढ़ें रिपोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 02 Sep 2021

UCPMA चुनाव : अवतार सिंह भोगल या डीएस चावला, कौन होगा प्रधान? आज रात भर होगा शक्ति प्रदर्शन, फैसला होगा कल, क्या कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले मैंबर नहीं डाल सकेंगे वोट? पढ़ें रिपोर्ट

दविंदर डीके/विशाल कपूर
डेली संवाद, लुधियाना
युनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (UCPMA) के प्रधान समेत अन्य पदाधिकारियों के पदों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। जिससे वीरवार को शाम से लेकर रात तक दोनों खेमे का शक्ति प्रदर्शन जारी है। दोनों खेमे के पदाधिकारी अपनी-अपनी जीत को पक्का बता रहे हैं।

दूसरी तरफ आज मीटिंग के दौरान यह भी चर्चा का विषय बना रहा कि जिन इंडस्ट्रियलिस्ट्स को कोवि़ड की वैक्सीन नहीं लगी है, क्या वे कल के मतदान में वोट नहीं डाल सकेंगे? हालांकि कई तरह की चर्चाएं हो रही है। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन या UCPMA की चुनाव कमेटी की तरफ से कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी हुए हैं।

UCPMA चुनाव : अवतार सिंह भोगल या डीएस चावला, कौन होगा प्रधान? आज रात भर होगा शक्ति प्रदर्शन, फैसला होगा कल, क्या कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले मैंबर नहीं डाल सकेंगे वोट? पढ़ें रिपोर्ट

वहीं, वीरवार को यूसीपीएमए का दफ्तर किसी दंगल के अखाड़े से कम नहीं रहा। यूपीसीएमए चुनाव से पहले यहां दो खेमे में बटी इंड्रस्ट्रियलिस्ट्स एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं। वहीं, आज चुनाव के लिए पहचान पत्र बनाने वाले स्टाफ के साथ धक्कामुक्की हुई, जिससे स्टाफ ने कामकाज ठप कर दिया। कहा जा रहा है कि एक खेमे के इंडस्ट्रयिलस्ट्स ने माफी मांगी, फिर काम काज शुरू हो सका।

UCPMA चुनाव : अवतार सिंह भोगल या डीएस चावला, कौन होगा प्रधान? आज रात भर होगा शक्ति प्रदर्शन, फैसला होगा कल, क्या कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले मैंबर नहीं डाल सकेंगे वोट? पढ़ें रिपोर्ट

वहीं, युनाइटेड अलाएंस ग्रुप के प्रधान पद के उम्मीदवार अवतार सिंह भोगल और ग्रुप के उम्मीदवारों ने इंडस्ट्रियलिस्ट्स को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। भोगल के साथ अऩ्य उम्मीदवारों ने एक मीटिंग करते हुए शहर के तमाम साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स को एकजुट किया। तो दूसरी तरफ दूसरे ग्रुप के प्रधान उम्मीदवार डीएस चावला ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने भी मीटिंग कर दावा किया है कि उनकी जीत पक्की है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *