पंजाब में AAP करेगी कमाल, उत्तराखंड में BJP की होगी वापसी, पढ़ें यूपी समेत पांच राज्यों की सर्वे रिपोर्ट

Daily Samvad
10 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 10 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,247 शब्द|📅 03 Sep 2021

पंजाब में AAP करेगी कमाल, उत्तराखंड में BJP की होगी वापसी, पढ़ें यूपी समेत पांच राज्यों की सर्वे रिपोर्ट

नई दिल्ली। साल 2022 की शुरुआत में देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यह चुनाव काफी अहम है क्योंकि इसमें वो राज्य भी शामिल है, जहां पर देश की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा की सीटें है। बीजेपी अगर 2024 में दोबारा केन्द्र की सत्ता में आना चाहती है तो उसे यूपी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करनी ही होगी। इसके अलावा, उत्तराखंड, पंजाब के साथ गोवा और मणिपुर के चुनाव होने हैं।

एबीपी न्यूज़ सी-वोटर ने पब्लिक के मूड को जानने के लिए सर्वे किया है। जिसमें पांच राज्यों के चुनाव में किसकी कहां पर सरकार बन सकती है, किसे कितनी सीटें मिल सकती है। इसके साथ ही, राज्य की जनता क्या सोचती है अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में, इसके बारे में भी बताया गया है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 2017 विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद राज्य में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनी. बीजेपी को राज्य की 403 सदस्यीय विधानसभा में से 325 सीट मिली थी. जबकि, समाजवादी पार्टी 48, बहुजन समाज पार्टी 19, कांग्रेस 7 सीटों पर सिमट गई थी. तो वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें आई थी।

यूपी में पिछले विधानसभा चुनाव में किसको कितने फीसदी मिले थे वोट?

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी को 41.1 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ था। जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 23.6 फीसदी वोट, बीएसपी के खाते में 22.2 फीसदी वोट, कांग्रेस के खाते में 6.3 फीसदी और अन्य के खाते में 6.5 फीसदी वोट पड़े थे।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 57 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी. बीजेपी महज 11 सीटों पर सिमटकर रह गई थी. तो वहीं, अन्य के खाते में 2 सीटें आई थी।

पंजाब में 2017 विधानसभा चुनाव के नतीजे क्या थे?

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस 77 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी और अमरिंदर की अगुवाई में सरकार बनी। शिरोमणि अकाली दल महज 15 सीटों पर सिमटकर रह गई, जबकि आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में विपक्षी दल का दर्जा हासिल किया. बीजेपी को 3 सीटें मिली थी जबकि अन्य के खाते में 2 सीटें आई थी।

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज सी वोटर की तरफ से सर्वे किया गया। सर्वे के मुताबिक, 2022 चुनाव में कांग्रेस को 38 से 46 सीटें मिल सकती है। जबकि आम आदमी पार्टी को 51 से 57 सीटें मिल सकती है।

पंजाब में मुख्यमंत्री के पसंदीदा दावेदार कौन?

एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे के मुताबिक, पंजाब में 18 फीसदी लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। जबकि 22 फीसदी अरविंद केजरीवाल को, 19 फीसदी सुखबीर बादल को, 16 फीसदी लोग भगवंत मान को, 15 फीसदी नवजोत सिंह सिद्धू को और 10 फीसदी अन्य को मुख्यमंत्री उम्मीदवार देखना चाहते हैं।

एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे के मुताबिक, पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में 28.8 फीसदी, शिरोमणि अकाली दल के खाते में 21.8 फीसदी, आम आदमी पार्टी के खाते में 35.1 फीसदी, बीजेपी के खाते में 7.3 फीसदी और अन्य के खाते में 7 फीसदी वोट आने का अनुमान है।

उत्तराखंड के सीएम के कामकाज से 36 फीसदी लोग बहुत संतुष्ट

एबीपी न्यूज़ सी वोटर के मुताबिक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के कामकाज से 36 फीसदी लोग बहुत संतुष्ट नजर आते हैं। 11 फीसदी कम संतुष्ट, 36 फीसदी सीएम के कामकाज से संतुष्ट और 17 फीसदी ने कहा कि वह इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकते हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में क्या होगा चुनावी मुद्दा? इस बारे में सर्वे के दौरान 9 फीसदी ने बताया भ्रष्टाचार, 41 फीसदी ने बताया बेरोजगारी, 16 फीसदी ने महंगाई, 12 फीसदी ने किसान, 15 फीसदी ने कोरोना और 7 फीसदी ने अन्य को चुनावी मुद्दा बताया है।

उत्तराखंड चुनाव में किसे मिल सकते हैं कितने वोट शेयर

उत्तराखंड में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में किसे कितने वोट शेयर हासिल हो सकते हैं? एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी को 43 फीसदी, कांग्रेस को 23 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 6 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ है।

उत्तराखंड में सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 44 से 48 सीटें, कांग्रेस को 19 से 23 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

उत्तराखंड के लोगों के लिए कौन है मुख्यमंत्री पद की पसंद

उत्तराखंड में सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर 30 फीसदी लोग चाहते हैं, 23 फीसदी लोग मौजूदी सीएम पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा, अनिल बलूनी 19 फीसदी, कर्नल कोठियाल 10 फीसदी, सतपाल महाराज 4 फीसदी और 14 फीसदी लोग नए चेहरे के पक्ष में हैं।

एबीपी न्यूज़ सी वोटर के मुताबिक, गोवा में बीजेपी को 39 फीसदी, कांग्रेस को 15 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 22 फीसदी और अन्य को 24 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं।

गोवा में बीजेपी की बन सकती है सरकार

गोवा में बीजेपी एक बार फिर से सरकार बना सकती है। बीजेपी के खाते में 22 से 26 सीटें, कांग्रेस के खाते में 3-7 सीटें, आम आदमी पार्टी के खाते में 4-8 सीटें और अन्य के खाते में 3-7 सीटें जाने का अनुमान है।

एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे के मुताबिक, मणिपुर में बीजेपी के खाते में 40 फीसदी वोट आने का अनुमान है। इसके अलावा, कांग्रेस के खाते में 35 फीसदी, एनपीएफ के खाते में 6 फीसदी और अन्य के खाते में 17 फीसदी वोट शेयर जाने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज से 45 फीसदी लोग बहुत संतुष्ट

सर्वे के दौरान 45 फीसदी लोगों ने कहा कि वह यूपी में योगी सरकार के कामकाज से काफी संतुष्ट हैं। 20 फीसदी लोगों ने कहा कि कम संतुष्ट हैं. 34 फीसदी ने कहा कि वे असंतुष्ट है. जबकि एक फीसदी ने बताया कि वह कुछ नहीं बता सकते हैं।

एबीपी न्यूज़ सी-वोटर सर्वे के दौरान जब एक सवाल किया गया कि सीएम योगी के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं तो 44 फीसदी ने कहा कि वह बहुत संतुष्ट हैं। 18 फीसदी कम संतुष्ट है. 37 फीसदी असंतुष्ट हैं और एक फीसदी ने कहा कि वह कह नहीं सकते है।

मुख्यमंत्री योगी के कामकाज से कितना संतुष्ट?

एबीपी न्यूज़ सी-वोटर सर्वे के दौरान जब एक सवाल किया गया कि सीएम योगी के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं तो 44 फीसदी ने कहा कि वह बहुत संतुष्ट हैं, 18 फीसदी कम संतुष्ट है, 37 फीसदी असंतुष्ट हैं और एक फीसदी ने कहा कि वह कह नहीं सकते है।

जब जनता से सर्वे के दौरान यह पूछा गया कि बताइये कि यूपी में विपक्ष के काम से कितना संतुष्ट हैं? तो इसके जवाब में 40 फीसदी ने कहा बहुत संतुष्ट, 20 फीसदी ने कहा कम संतुष्ट, 34 फीसदी ने कहा असंतुष्ट तो वहीं 6 फीसदी ने कहा कि वे कह नहीं सकते हैं।

यूपी में किस मुद्दे पर जनता करेगी वोट?

उत्तर प्रदेश में किस मुद्दे पर जनता वोट करेगी, इसके जवाब में 3 फीसदी ने बताया भ्रष्टाचार, 39 फीसदी ने बताया बेरोजगारी, 26 फीसदी ने बताया महंगाई, 19 फीसदी ने बताया किसान, 10 फीसदी ने बताया कोरोना और 3 फीसदी ने अन्य मुद्दा बताया।

एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे में यह पता चला है कि बीजेपी गठबंधन को 42 फीसदी, समाजवादी पार्टी गठबंधन क 30 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी को 16 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट शेयर हासिल हो सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *