जालंधर में मंदिर पर पथराव, पुजारी को घसीट कर पीटा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के सूर्या एंक्लेव स्थित वैष्णों मंदिर पर कुछ लोगों ने पथराव किया। इसके बाद मंदिर के पुजारी से मारपीट की है। मामला विवाह से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंदिर पर पथराव करने वाले युवक का रिश्ता टूट गई, जिससे नाराज होकर उसने मंदिर पर पथराव किया और पंडित को मारपीटा।

जानकारी के मुताबिक रिश्ता टूटने से युवक वैष्णों मंदिर में ईंट-पत्थर बरसा दिए। लड़के ने कहा कि उसका रिश्ता पक्का होने वाला था। इस पंडित ने ही लड़की वालों के कान भरे। उधर, पंडित ने कहा कि मैंने तो लड़के की तारीफ की थी। मुझे नहीं पता कि लड़की वालों ने रिश्ता क्यों तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक इस संबंध में CCTV फुटेज हासिल की गई है। जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक परिवार के सदस्यों के साथ वैष्णो मंदिर पहुंचा। पहले उसने गेट से ही ईंट फेंकी। इसके बाद वह गुस्से में अंदर आया। उस वक्त पुजारी बाहर ही खड़े थे। आते ही उसने पुजारी से मारपीट शुरु कर दी। घरवालों ने उसे छुड़ाया लेकिन पंडित के साथ धक्कामुक्की जारी रही।

यह है मामला

लड़के का कहना है कि उसके रिश्ते की बात चल रही थी। सब कुछ तय हो गया था। तभी लड़की के परिजन उनके मोहल्ले में पूछताछ के लिए आए। उनकी मुलाकात वहां मंदिर में रहने वाले पुजारी से भी हो गई। इसके बाद न जाने क्यों उन्होंने रिश्ते से इनकार कर दिया। लड़के का कहना है कि पुजारी ने उसके बारे में जरूर कुछ गलत कहा है। जिसकी वजह से लड़की के परिजन रिश्ता तोड़ गए। वह यहां पुजारी से ही मिले थे। वहीं, पुजारी मनोज ने कहा कि लड़की वाले उनके पास जरूर आए थे। लड़के बारे में पूछा तो मैंने तो तारीफ की थी।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *