ट्रक चालक को पीट रहे दरोगा की पत्रकारों ने बनाई वीडियो, दरोगा ने पत्रकारों को धमकाया, बदसलूकी की, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 05 Sep 2021

ट्रक चालक को पीट रहे दरोगा की पत्रकारों ने बनाई वीडियो, दरोगा ने पत्रकारों को धमकाया, बदसलूकी की, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

डेली संवाद, सोनीपत
ट्रक चालक से पुलिस की बर्बरता का वीडियो सामने आया है। घटना शनिवार सुबह 10 बजे जाहरी गोल चक्कर के पास की है। ट्रक चालक को पीट रहे दरोगा की मौके पर पत्रकारों ने वीडियो बना ली, जिससे नाराज दरोगा ने पत्रकारों से धमकाया और बदसलूकी की। मीडिया कर्मियों ने इसकी शिकायत जब उच्च पुलिस अधिकारियों से की, तो दरोगा समेत 4 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

मामला हरियाणा के सोनीपत का है। जाहरी निवासी सतबीर ने बताया कि जब वह गांव की तरफ जा रहा था तो गोल चक्कर के पास ही ट्रक को साइड में लगा दिया। तभी कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे। एक ट्रक पर चढ़ गया। जबकि, दूसरे ने गला पकड़कर नीचे खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

मौके पर कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों ने पूरा वाक्या अपने कैमरे में रिकार्ड कर ली। आरोप है कि पुलिसकर्मी ट्रक चालक से रुपए मांग रहा था। रुपए नहीं देने पर पुलिसकर्मी मारपीट करने लगे। पुलिस कर्मी को जब पता चला कि उसकी करतूत पत्रकारों ने कैमरे में कैद ली है, तब वह पत्रकारों को भी धमकाने लगा। एसपी जश्नदीप रंधावा ने बताया कि इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *