जालंधर में सगाई का मंडप बना कुश्ती का अखाड़ा, युवक ने लड़की को बालों से पकड़ कर घसीट-घसीट कर पीटा, मारपीट में कई जख्मी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

bridal

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के रामा मंडी में एक होटल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सगाई के दौरान दूल्हे और उसके एसडीओ भाई को लड़की के घरवालों की तरफ से हीरे की अंगूठी नहीं मिली। डायमंड की रिंग को लेकर होटल दंगल के रिंग में तब्दील हो गया। लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई।

रामामंडी के होटल में सगाई समारोह के दौरान डायमंड रिंग ना मिलने पर वर पक्ष के लोगों ने लड़की के बाल खींचकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी और फिर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की और उसके परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि सगाई तय होते समय लड़के वालों की तरफ से हीरे की अंगूठी की मांग नहीं की गई थी। रविवार दोपहर सगाई के दौरान लड़के वालों ने अंगूठी बदलते समय दो हीरे की अंगूठियों और सोने के कड़े के साथ बालियों की मांग करनी शुरू कर दी। एक हीरे की अंगूठी लड़के को देनी थी, दूसरी उसके एसडीओ भाई को जिसे लेकर दोनों ही पक्षों में झड़प हो गई।

लड़का पहले ही शादीशुदा, दो बच्चे का बाप

इस दौरान एक और खुलासा हुआ। सगाई में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले रिश्तेदार ने कहा कि लड़के की पहली शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं और कुछ दिनों पहले लड़के ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। इसे सुनकर लड़की पक्ष भड़क गया और इस बात का विरोध जताया। इसके बाद लड़का पक्ष से आए लोगों ने लड़की से मारपीट की। उसे बालों से पकड़कर घसीटा और उसके बाद होटल से फरार हो गए।





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *