⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 144 शब्द|📅 06 Sep 2021
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के मशहूर सिंगर गुरदास मान के खिलाफ आज जालंधर के बीएमसी चौक में सिख संगतों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सिख संगतों की मांग है कि गुरदास मान को पुलिस तत्काल करे। गुरदास मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे सिख संगतों में काफी गुस्सा है।
नकोदर के डेरा मुराद शाह में गाने गाकर सिख गुरुओं का अपमान किया। जिसे लेकर सिख संगतों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने गुरदास मान फेसबुक लाइव होकर सिख संगतों से माफी भी मांगी थी, लेकिन सिख संगतों ने माफ नहीं किया।
पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी न करने से सिख संगतों में काफी गुस्सा है। सिख संगतों ने कहा कि बरगाड़ी की घटना सभी को याद है। सरकार को गुरदास मान को गिरफ्तार करवाना चाहिए।









