जालंधर के Orthonova Hospital के डाक्टर पर लड़की ने लगाए सनसनीखेज आरोप, पुलिस थाने में शिकायत, डाक्टर बोले- लड़की झूठी, पुलिस ने शुरू की जांच, देखें वीडियो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 07 Sep 2021

जालंधर के Orthonova Hospital के डाक्टर पर लड़की ने लगाए सनसनीखेज आरोप, पुलिस थाने में शिकायत, डाक्टर बोले- लड़की झूठी, पुलिस ने शुरू की जांच, देखें वीडियो

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के आर्थोनोवा अस्पताल के डाक्टरों पर गंभीर आरोप लगे हैं। अस्पताल में कार्यरत महिला रेसेप्शनिस्ट ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के डाक्टर हरप्रीत सिंह के कहने पर उनके सुपरवाइजर ने तड़के 4.30 बजे गंदी गंदी गालियां निकाल कर अस्पताल से धक्के मारकर भगा दिया। उस वक्त वह किसी तरह अस्पताल के बाहर खड़ी रही और उजाला होने पर अपने घर गई। लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस थाना-6 की है।

जालंधर के बस्ती दानिशमंदा की प्रिया ने बताया कि करीब 9 महीने से वह आर्थोनोवा अस्पताल में बतौर रेसेप्शनिस्ट काम कर रही है। अचानक रात में उसके साथ गाली-गालौच की गई। तड़के डाक्टर हरप्रीत सिंह का सुपरवाइजर को फोन आया, उसके बाद सुपरवाइजर ने तड़के 4.30 बजे गंदी-गंदी गालियां निकाल कर धक्के मार कर कर बाहर निकाल दिया। इस दौरान लड़को को हरामजादी…कुतिया जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

प्रिया की मां ने बताया कि मैं जम्मू गई थी। मेरे घर में कोई नहीं था। तड़के 4.30 बजे धक्के मार कर मेरी बेटी को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। अगर मेरी बेटी के साथ कुछ ऊंचनीच हो जाता तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होता। इसके बाद जब मैं डाक्टर से शिकायत करने पहुंची तो डाक्टर ने धक्के मारकर बाहर निकाल दिया है। इस संबंध में थाना-6 में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

उधर, आर्थोनोवा के डाक्टर हरप्रीत सिंह ने कहा है कि उक्त लड़की झूठ बोल रही है। मेरे स्टाफ व मैंने कुछ नहीं कहा है। मेरे पास उसकी फुटेज है। जिसमें असलियत सामने आ जाएगी। इस संबंध में थाना-6 के प्रभारी ने बताया कि लड़की की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। कल सुबह दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया गया है।

जालंधर के Orthonova Hospital अस्पताल के डाक्टर पर लड़की ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=q75QNjDOkxs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *