बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को बड़ा सदमा, अपने फैंस से शेयर की बुरी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 08 Sep 2021

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फैंस के साथ दुखद खबर साझा की है. एक्टर की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का निधन हो गया. एक्टर ने अपनी मां की याद में इमोशन नोट सभी सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है. बता दें कि उनकी मां कुछ दिनों से काफी बीमार थीं. हाल ही में एक्टर शूटिंग छोड़कर लंदन से मुंबई वापस लौटे थे. अक्षय की मां आईसीयू में भर्ती थीं.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, ‘वो मेरा कोर थी. आज मुझे इतनी तकलीफ हो रही है कि जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. आज मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया शांतिपूर्ण माहौल में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं. वो दूसरी दुनिया में मेरे डैड के साथ हैं. हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं क्योंकि अभी हमारा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है.’

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी एक्टर की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बता दें, अक्षय कुमार ने बीते दिन भी एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया था. एक्टर ने लिखा था, ‘मेरी मां के स्वास्थ्य के लिए आपकी चिंता ने मूझे अंदर तक छुआ है. यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय है. आपकी हर एक प्रार्थना बहुत मदद करेगी.’

बता दें, इस पोस्ट के 15 घंटे बाद ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) के निधन की जानकारी अपने चाहने वालों के साथ साझा की. अक्षय कुमार अपनी मां से बहुत करीब थे. एक्टर की मां अरुणा भाटिया अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था.

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *