भाजपा का चुनावी शंघनाद: पांच राज्यों में चुनाव प्रभारी तैनात किए, पंजाब में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूपी का धमेंद्र प्रधान को जिम्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 08 Sep 2021

भाजपा का चुनावी शंघनाद: पांच राज्यों में चुनाव प्रभारी तैनात किए, पंजाब में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूपी का धमेंद्र प्रधान को जिम्मा

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) होने वाले हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी ने बुधवार को पांचों राज्य के प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

सबसे अहम कहे जा रहे उत्तर प्रदेश का प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को बनाया गया है. बीजेपी ने यूपी में प्रधान समेत 8 केंद्रीय मंत्रियों की तैनाती की है. इसके अलावा पंजाब की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिली है।

बीजेपी ने यूपी में प्रधान को मुख्य प्रभारी बनाया है, जबकि, अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदजाले, कैप्टन अभिमनयु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. पंजाब में शेखावत अहम जिम्मेदारी संभालेंगे और उनके साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा भी होंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी उत्तराखंड के मुख्य प्रभारी होंगे. लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह सह-प्रभारी की भूमिका में होंगे. गोवा में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस और मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रभारी होंगे।

पार्टी ने चुनावी रूप से सबसे अहम उत्तर प्रदेश में क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की है. लोकसभा के सदस्य संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *