जालंधर में पति-पत्नी की मौत के मामले कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, लव मैरिज के बाद दोनों ने किया था सुसाइड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर में बहुचर्चित दंपती सुसाइड केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जालंधर पुलिस ने फरार कांग्रेसी नेता लवप्रीत सिंह उर्फ लवी सोहल को गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नि की मौत के लिए कांग्रेसी नेता को जिम्मेदार माना गया था। तब से पुलिस ने इस कांग्रेसी नेता को ढूंढ रही थी।

करीब सवा साल पहले फ्रैंड्स कॉलोनी में रहने वाली APJ कॉलेज की पूर्व लेक्चरार आशिमा राणा ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया। इसके 20 घंटे बाद उसके गारमेंट कारोबारी पति विकास राणा का शव भी फिल्लौर-गोराया रेलवे ट्रैक से बरामद हो गया। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कांग्रेसी नेता पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।

यह है मामला

रईया की रहने वाली आशिमा (35) की शादी विकास (37) से हुई थी। दोनों के बीच काॅलेज के वक्त प्रेम हुआ था। जिसके बाद उन्होंने परिजनों की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद वो परिवार से दूर जालंधर में रहने लगे। इसके बाद उनकी दो बेटियां हुईं। सुसाइड से 5 महीने पहले ही आशिमा ने बच्चों पर पूरा ध्यान देने की बात कहकर नौकरी छोड़ दी थी। जिसके बाद यह वाकया हुआ।

जब आशिमा ने सुसाइड किया तो उनके परिजनों ने आरोप पति विकास पर लगाया। उनका कहना था कि नौकरी छोड़ने की वजह से विकास उसे तंग करता था। हालांकि कुछ घंटे के बाद ही विकास ने भी ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। जब विकास का शव मिला तो उसके बाद पता चला कि दोनों के बीच कोई तीसरा भी था। जिसकी पहचान कांग्रेस नेता लवप्रीत सिंह के रूप में हुई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *