पंजाब में बड़ा फैसला: वैक्सीन की एक भी डोज न लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को जबरन छुट्‌टी पर भेजेगी सरकार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

captain amrinder singh live

डेली संवाद, चंडीगढ़
मेडिकल आधार को छोडक़र किसी भी अन्य कारण से अभी तक कोविड वैक्सीन की पहली खुराक न लेने वाले पंजाब सरकार के कर्मचारियों को 15 सितम्बर के बाद जबरन छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। इन सख़्त आदेशों का ऐलान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किया, जिससे लोगों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित बनाया जा सके कि वैक्सीन की खुराक लेने में अभी भी संकोच कर रहे लोगों के कारण वैक्सीन लगवा चुके लोगों को इसका हर्जाना ना भरना पड़े।

आज कोविड की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन के असरदार रहने का सबूत अध्ययन किए जा रहे डेटा से मिल जाता है। सरकारी कर्मचारियों तक पहुँच करने के लिए विशेष प्रयत्न किए जा रहे हैं और जो कर्मचारी खुराक लेने से बच रहे हैं, उनको उस समय पर तक छुट्टी पर रहने के लिए कहा जाएगा, जब तक वह पहली खुराक नहीं ले लेते।

चार महीने पहले कोविड वैक्सीन की कम से कम एक खुराक

उन्होंने कहा ने चार महीने पहले कोविड वैक्सीन की कम से कम एक खुराक ले चुके टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्कूल स्टाफ को ड्यूटी करने की इजाज़त दे दी है, परन्तु इसके लिए हरेक हफ़्ते आर.टी.पी.सी.आर. की नेगेटिव रिपोर्ट जमा करवानी होगी। हालाँकि, सह-रोगों वाले स्टाफ को पुरी खुराकें लेने पर ही इजाज़त दी जाएगी।

इससे पहले स्कूल शिक्षा के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि इस समय पर कोविड की पुरी खुराकें लेने वाले स्टाफ के सदस्यों को स्कूल आने की इजाज़त है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने सुझाव दिया कि स्कूल स्टाफ के लिए दूसरी खुराक लेने का समय घटाकर 28 दिन कर दिया जाए, परन्तु मुख्य सचिव ने मीटिंग में बताया कि राज्य द्वारा स्कूल स्टाफ को ज़रूरी सेवाओं के तौर पर विचारने के लिए की गई अपील को केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर तसल्ली ज़ाहिर की कि कारगर ढंग से टेस्टिंग करने के स्वरूप स्कूलों में स्थिति अभी तक नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में कुल 5799 स्कूलों के अध्यापन और ग़ैर-अध्यापन के 33,854 अमले द्वारा 3,21,969 स्कूल के विद्यार्थियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से अब तक 158 मामलों में टेस्ट पॉजि़टिव पाए गए जिसके मुताबिक पॉजि़टिविटी दर सिफऱ् 0.05 प्रतिशत बनती है।

गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहे

ताज़ा सीरो-सर्वे का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि 6-17 साल के उम्र वर्ग के बच्चों के लिए पॉजि़टिविटी दर 60 प्रतिशत है, जबकि 14-17 साल के उम्र वर्ग में यह दर अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लिंग और रिहायश की जगह के हिसाब से यह एक ही तरह से फैला, जिससे सिद्ध होता है कि हमारे बच्चे, यहाँ तक कि वह कोविड से भी प्रभावित हुए, बहुत हद तक गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री से अपील की कि त्योहारों से पहले सभी योग्य लोगों के टीके लगाने को सुनिश्चित बनाने के लिए अपेक्षित मात्रा में टीके उपलब्ध करवाना निश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष इस मामले की पैरवी करेंगे, जिन्होंने पहले भी उनको अतिरिक्त आपूर्ति का भरोसा दिलाया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *