खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से रसोई का बजट गड़बड़ाया, समाज सेविका रजनी सिंह ने सरकार पर किया हमला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संजय शुक्ला
डेली संवाद, बलरामपुर
समाज सेविका रजनी सिंह ने बढ़ रही महंगाई को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है। रजनी सिंह ने कहा है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में 1 वर्ष में काफी उछाल आया है जिससे रसोई का बजट गड़बड़ हो गया है सबसे अधिक महंगाई सरसों के तेल में देखने को मिली है। बढ़ती महंगाई से बचने के लिए महिलाएं बचत के उपाय खोजने लगी हैं।

देश के 7 जिलों में रोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 2020 के मार्च में 22 तारीख को जनता कर्फ्यू लगा दिया गया इसके बाद 25 से पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया लॉक डॉन का असर रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं पर सबसे अधिक दिखा। लॉकडाउन का असर रहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतें अचानक आसमान छूने लगे महंगाई का असर घरों की रसोई के बजट पर भी दिखने लगा।

खाने में जिनके यहां अधिक तेल का प्रयोग होता था वह अब बचत के उपाय खोजने लगे आलम यह है कि 1 लीटर सरसों के तेल को 15 दिन से अधिक चलाने की वकालत कर महिलाएं कर रहे हैं इसके अलावा महिलाएं रसोई में अन्य कटौती कर बचत करती दिख रही है।

रायपुर राजा निवासी रजनी सिंह ने कहा है कि सबसे अधिक कीमत बढ़ोतरी तेल में हुई है इसके लिए सरकार को कुछ करना चाहिए। इससे रसोई के बजट को कैसे कम किया जाए इसके लिए हर सप्ताह परिवार में चर्चा करनी पड़ती है महिलाओं से मैंने और बात की तो उन लोगों का भी यही मानना है सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कुछ करना चाहिए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *