सस्पैंड DSP स्वीमिंग पूल में महिला कॉन्स्टेबल के साथ मना रहे थे रंगरलियां, अश्लील VIDEO वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिला के ब्यावर के निलंबित डीएसपी हीरालाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते गुरुवार को उदयपुर में एसओजी की टीम ने डीएसपी को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले महिला कॉन्स्टेबल के साथ उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद 9 सितंबर को एक और वीडियो लीक हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद अचानक वह सुर्खियों में आ गए। उसके बाद ही डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। डीएसपी के उदयपुर में होने की जानकारी पर  चाइल्ड पोर्नोग्राफी रोकने वाली (एसओजी) टीम ने उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट से उन्हें गिरफ्तार किया।

वायरल वीडियो में यह सब

हीरालाल सैनी को गिरफ्तार करने के बाद सबसे पहले प्रारंभिक पूछताछ के लिए उदयपुर के अंबामाता थाने में लाया गया। हालांकि, यहां पर कागजी कार्रवाई के बाद एसओजी की टीम आरोपी डीएसपी को लेकर जयपुर पहुंची। नए वायरल वीडियो में एक 6 वर्षीय बच्चा भी नजर आ रहा था, ऐसे में इस पूरे मामले की जांच एसओजी की चाइल्ड पॉर्नोग्राफी टीम द्वारा की जा रही थी।

डीएसपी को भी इसी टीम द्वारा गिरफ्तार करने की जानकारी मिल रही है। बता दें कि इससे पहले भी डीएसपी हीरालाल का एक वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है, जिसमें वह स्वीमिंग पूल में महिला कॉन्स्टेबल के साथ रंगरलियां करते हुए दिख रहे हैं।

कई और मामले में हो सकता है खुलासा

इससे पहले महिला कॉन्स्टेबल के पति द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया गया था, जिसपर अब थानाधिकारी पर भी कार्रवाई की गई है। साथ ही थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर करने का निर्देश जारी किया गया है। अब मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी की गिरफ्तारी को एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस केस में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *