जालंधर में किसानों और पुलिस में झड़प, किसानों ने तोड़ना चाहा बैरिकेड तो पुलिस ने दिखाई सख्ती

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम को लेकर किसानों व पुलिस के बीच जबरदस्त धक्कामुक्की हो गई। किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़कर समागम स्थल पर पहुंचने की कोशिश की। जिसको लेकर माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया। कुछ किसान बैरिकेड को हटाकर अंदर जाने में कामयाब रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस ने किसानों को समागम की जगह से पहले ही रोक लिया। जिसके बाद किसानों ने वहीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। किसान नेता अमरजोत सिंह जंडियाला ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने काले कृषि कानून बनाए हैं। इसके खिलाफ करीब एक साल से दिल्ली के सिंघु व टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन चल रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल के मुताबिक हम भाजपा का घेराव कर रहे हैं। भाजपा को पंजाब के गांवों में भी नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा को कोई राजनीतिक कार्यक्रम भी नहीं करने दिया जाएगा।

भगवान वाल्मीकि महासभा की मीटिंग। MLA सुशील रिंकू ने कही ये बात

https://youtu.be/ZIkAwmy1Wc0













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *