अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नैटवर्क का किया पर्दाफाश, 40 किलो हेरोइन की तस्करी में बड़ा तस्कर काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर
बड़ी सफलता हासिल करते हुये पंजाब पुलिस ने आज नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नैटवर्क का पर्दाफाश करके एक बड़ी मछली जिसकी पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गाँव चविंडा कलां, अमृतसर के तौर पर हुई है, को हेरोइन की 40 किलो खेप की तस्करी में शामिल होने के दोष के तहत गिरफ्तार किया है। बताने योग्य है कि हेरोइन की यह खेप भारत-पाक सरहद से बरामद की गई थी।

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब दिनकर गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने हैप्पी, जिसको अमृतसर कमिशनरेट पुलिस द्वारा अमृतसर के गाँव छेहरटा से गिरफ्तार किया गया है, से 1 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है। इसके इलावा पुलिस द्वारा उसके सपलैंडर मोटरसाईकल को भी ज़ब्त कर लिया गया है।

ज़िक्रयोग्य है कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 21 अगस्त, 2021 को अमृतसर की पंजगराईयां बार्डर आऊटपोस्ट (बीओपी) के क्षेत्र में 40.81 किलो हेरोइन के 39 पैकेट बरामद करके नशा तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया था। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि अब तक की गई जांच हैप्पी के अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों और गैंग्स्टरों के साथ गठजोड़ की तरफ इशारा करती है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान आधारित तस्करों और मलेशिया से काम कर रहे तस्कर जग्गा के साथ हैप्पी के संबंधों की गहराई से जांच की जा रही है।’’

पुलिस कमिशनर (सिप) अमृतसर विक्रम जीत दुग्गल ने कहा कि पुलिस द्वारा राज्य में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच की जा रही है। इस सम्बन्ध में अमृतसर के थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *