पंजाब भाजपा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, सांसद दूलो के भतीजे ने थामा भाजपा का दामन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी की जनता में बढ़ती लोकप्रियता तथा केंद्र की मोदी सरकार की किसान हितैषी, जन-हितैषी नीतियों के चलते कांग्रेस, आप, अकाली दल सहित सामाजिक तथा धार्मिक दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टियों को अलविदा कह कर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी नेताओं को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई तथा सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, हरजीत सिंह गरेवाल आदि उपस्थित थे।

कांग्रेसी नेता बौखलाए

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहाकि आज भाजपा की लोकप्रियता तथा केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। उन्होंने कहाकि कांग्रेसी नेता भाजपा परिवार में शामिल होने वाले अपने नेताओं की फ़ौज देकर बौखलाए हुए हैं और भाजपा को रोकने की असफल कोशिश में भाजपा कार्यालयों तथा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले कर रहे हैं।

उनके पास भाजपा को रोकने का कोई रास्ता या विकल्प नहीं है। इसलिए वो पहले किसानों के नाम पर अपने गुंडा कार्यकर्ताओं से हमले करवा रहे थे, लेकिन अब लुधियाना में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के घोटाले में कांग्रेसी नेताओं व ट्रस्ट के अधिकारीयों की मिलिभुगत सामने आने से बौखलाए कांग्रेसियों ने सीधे आमने-सामने की लड़ाई शुरू कर दी है।

कांग्रेस में उपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार फैला

कांग्रेस में उपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है, यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कांग्रेसी अपनी पोल खुलते देख सीधे सामने आकर लड़ाई लड़ने लगे हैं। उन्होंने कहाकि पंजाब में कांग्रेस के शासन में जनता को सिर्फ धोखे और माफिया राज मिला है। हर तरफ अपराध का बोलबाला है, दिनदिहाड़े हत्याएं, गोलीबारी तथा लूटपाट की घटनाएँ हो रही हैं।

प्रदेश की जनता खुद को असहाय तथा सुरक्षित महसूस कर रही है। इस सब से आहात होकर और प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जन-हितैषी नीतियों व देश को विश्व-शक्ति तह विश्व गुरु बनाने के प्रण को देख कर प्रदेश के बड़े-बड़े नेता खुद आगे बढ़ कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं और आज भाजपा में शामिल हुए ये कांग्रेसी नेता व उनके साथी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की लड़ाई है

अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की लड़ाई है और अपनी इस लड़ाई का खामियाज़ा जनता को भुगतना पड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि जनता शर्मा ने कहाकि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को सस्ती व 24 घंटे बिजली, बेरोज़गारी खत्म करने के लिए बड़े उद्योगिक घरानों को पंजाब में लाकर नए उद्योग लगवाना, किसानों की आय दोगुनी करने तथा उन्हें आज के युग के साथ चलने के लिए प्रेरित करना आदि प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगें।

डॉ. सुभाष शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेसी सांसद शमशेर सिंह दूलो के भतीजे व कांग्रेस के पूर्व ज्वाइंट सचिव पंजाब निर्मल सिंह दूलो (खन्ना), कांग्रेसी कार्यकर्त्ता जय गोपाल वर्मा, कैप्टन रशपाल सिंह, अमरजीत मशाल, बलबीर सिंह, अमोलजीत सिंह, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, जंग सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, जतिंदर पाल सिंह, गंगा राम आदि खन्ना से अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *