जालंधर पुलिस को चोर ने बनाया ‘उल्लू’, कस्टडी से हथकड़ी समेत फरार, सब इंस्पेक्टर, एएसआई और हेड कांस्टेबल पर पर्चा दर्ज

Daily Samvad
1 Min Read

 

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां पुलिस कस्टडी से एक कैदी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया था। जिसके बाद उसे साथ ले जाकर पुलिस ने चोरी की बाइक को रिकवर करने के लिए रेड की।

वापसी में उसने पीने के लिए पानी मांगा और भाग गया। लापरवाही बरतने पर महिला सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल व फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक चोर मनप्रीत सिंह को लेकर सब इंस्पेक्टर सीमा, एएसआई नरिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल शिंगारा सिंह निजी कार में बैठाकर प्रतापपुरा ले गए थे। कार लखवीर सिंह उर्फ मंगा चला रहा था। आरोपी मनप्रीत सिंह पुलिस के पास एक दिन के रिमांड पर था। यह टीम उसे चोरी की बाइक बरामद करवाने के लिए ले गई थी। उन्होंने बाइक बरामदगी के लिए लल्लियां कलां निवासी जतिंदर सिंह उर्फ मोनू के घर रेड की।

जालंधर में 25 सितंबर को होगा बड़ा रोष प्रदर्शन, देखें वजह

https://youtu.be/-cgR4eTizR8













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *