पंजाब में बसों का चक्का जाम खत्म, कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल स्थगित, कल से चलेंगी सरकारी बसें

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की हैष जिससे पंजाब में सरकारी बसों का चक्काजाम अब नहीं होगा। मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के अफसरों से बैठक के बाद कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने हड़ताल 29 सितंबर तक टाल दी है। सरकार से हुई बातचीत में उनके वेतन में 30% बढोतरी कर दी गई।

वहीं, वेतन में हर साल 5% बढोतरी हाेगी। इसके अलावा उन्हें भरोसा दिया गया कि कर्मचारियों को एक हफ्ते के भीतर पक्का करने पर फैसला लिया जाएगा। इसके लिए सरकार को लीगल राय लेनी है। जिसके बाद कर्मचारियों ने चक्काजाम खत्म करने की घोषणा कर दी। अब कल से सरकारी बसें फिर से चलने लगेंगी।

यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि सरकार ने हमसे 8 दिन का समय मांगा था, हमने 14 दिन का दिया है। तब तक रेगुलर करने का नोटिफिकेशन न हुआ तो फिर 15वें दिन से चक्काजाम कर दिया जाएगा।

Haryana Police का रिश्वतखोर चेहरा। सरेआम घूस की वसूली। देखें

https://youtu.be/3ZDYvpTBosA















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *