पंजाब में 795 करोड़ रुपए के 10 प्रोजैक्ट हुए मुकम्मल, मोहाली एयर कार्गो कांप्लैक्स नवंबर तक हो जायेगा चालू : मुख्य सचिव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में लम्बे समय से प्रतीक्षा की जा रहे कार्गो कंपलैक्स को इस नवंबर से चालू कर दिया जायेगा जबकि फ़तेहगढ़ साहिब जिले में बस्सी पठाना में एक मेगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट को इस महीने के अंत तक खोल दिया जायेगा। यह जानकारी मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने आज यहाँ अहम बुनियादी ढांचा विकास प्रोजेक्टों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के लिए सार्वजनिक निवेश प्रबंधन (पीआईएम) कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये दी जिससे इनके जल्द मुकम्मल होने को यकीनी बनाया जा सके।

मुख्य सचिव को मीटिंग में बताया कि 795.42 करोड़ रुपए के 10 बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजैक्ट मुकम्मल हो चुके हैं। इनमें बस्सी पठाना का मेगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, फाजिल्का में 100 बैडों वाला अस्पताल, पटियाला के राजिन्दरा अस्पताल में बहु मंजिला कार पार्किंग, गोइन्दवाल साहिब में केंद्रीय सुधार घर, भवानीगढ़ के रौशनवाला और मुक्तसर के दानेवाला गाँव में सरकारी डिग्री कालेज, चण्डीगढ़-लुधियाना राष्ट्रीय मार्ग (एनएच-05) से लुधियाना के धनानसू गाँव में हाई-टेक साइकिल वैली तक कंक्रीट रोड़, लुधियाना का दक्षिणी बाइपास, राहों -माछीवाड़ा-समराला-खन्ना सड़क और मालेरकोटला में मालेरकोटला-खन्ना जंक्शन में लुधियाना -संगरूर रोड पर फ्लाईओवर (जरग चौक) शामिल हैं।

ज़रुरी उपकरण ख़रीदे जा रहे हैं

नागरिक उड्डयन के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह ने मुख्य सचिव को बताया कि मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में इंटीग्रेटिड कॉमन यूज कार्गो टर्मिनल के सिविल काम मुकम्मल हो चुके हैं और इसको कार्यशील करने के लिए ज़रुरी उपकरण ख़रीदे जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि कार्गो कंपलैक्स 30 नवंबर तक चालू कर दिया जायेगा। अमृतसर हवाई अड्डे में कार्गो कंपलैक्स की प्रगति के बारे भी विचार-विमर्श किया गया और यह फ़ैसला किया गया कि पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमैंट प्रमोशन दोनों कार्गो कंपलैक्सों के लिए औद्योगिक सैशन करेगी।

हलवारा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थिति संबंधी उन्होंने बताया कि चार दीवारी का निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुका है जबकि अंतरिम टर्मिनल की इमारत और एप्रन का निर्माण का कार्य जल्दी ही शुरू हो जायेगा। सहकारिता के प्रमुख सचिव के. सिवा प्रसाद ने बताया कि बस्सी पठाना में वेरका मैगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का कार्य 138.22 करोड़ की कुल लागत से मुकम्मल हो गया है। श्रीमती महाजन ने विभाग को 30 सितम्बर तक प्लांट खोलने के लिए कहा जिससे किसानों की डेयरी से होने वाली आय में विस्तार किया जा सके।

Haryana Police का रिश्वतखोर चेहरा। सरेआम घूस की वसूली। देखें

https://youtu.be/3ZDYvpTBosA



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *