सहकारिता मंत्री रंधावा के प्रयासों का दिखा असर, मार्कफैड के उत्पाद अब हिमाचल प्रदेश के डिपूओं पर भी मिलेंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, शिमला/चंडीगढ़
पंजाब के सहकारी संस्थाओं को मज़बूत करने और इनका दायरा बढ़ाने के लिए सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा की जा रही कोशिशों को आज उस समय पर भरपूर सफलता मिली जब मार्कफैड और हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के बीच आपसी सहमति का समझौता (एम.ओ.यू.) हुआ, जिससे मार्कफैड के विभिन्न उत्पाद अब हिमाचल के 5000 के करीब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिपूओं पर उपलब्ध होंगे।

यह फ़ैसला आज शिमला में हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव श्री पौल रासू और डायरैक्टर श्री ललित जैन के साथ पंजाब के सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग, मार्कफैड के एम.डी. श्री वरुण रूज़म और तेल मिल खन्ना के जनरल मैनेजर श्री रवीन्दर शर्मा द्वारा मार्कफैड और शूगरफैड के उत्पाद हिमाचल प्रदेश को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए मुहैया करवाने संबंधी की गई बैठक के दौरान किया गया।

आज यह एम.ओ.यू. संभव हुआ

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब के सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा कुछ समय पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ मुलाकात करके पंजाब के सहकारी संस्थाओं के उत्पादों को हिमाचल प्रदेश सरकार को सप्लाई करने की पेशकश की गई थी, जिसके बाद आज यह एम.ओ.यू. संभव हुआ है।

श्री विकास गर्ग ने बताया कि आज हुए समझौते के अंतर्गत मार्कफैड के उच्च मानक के खाने योग्य उत्पाद अब हिमाचल प्रदेश के निवासियों को उनके घरों तक वाजिब कीमतों पर मिलेंगे। इस दौरान शूगरफैड पंजाब द्वारा हिमाचल प्रदेश को चीनी की सप्लाई करने संबंधी भी बातचीत हुई, जिसकी संभावनाएं तलाशने संबंधी हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा भविष्य में विचार-विमर्श किया जाएगा।

श्री वरुण रूज़म ने कहा कि आज एशिया के सबसे बड़ी सहकारी संस्था मार्कफैड द्वारा अपना दायरा बढ़ाने की कोशिशों को और अधिक बल मिला है और अब हिमाचल प्रदेश के निवासी भी मार्कफैड के उच्च मानक और सवाद भरे उत्पाद वाजिब कीमतों पर अपने ही घरों के नज़दीक ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल सैंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सी.एस.ई.) द्वारा करवाए गए एन.एम.आर. शुद्धता संबंधी परीक्षण में मार्कफैड का उत्पाद सुंदर ब्रांड शहद पास हुआ था। यह टैस्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

Haryana Police का रिश्वतखोर चेहरा। सरेआम घूस की वसूली। देखें

https://youtu.be/3ZDYvpTBosA



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *