जालंधर में विजीलैंस ने पटवारी को 5000 रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नवांशहर
नवांशहर के एक पटवारी को विजीलैंस ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। पटवारी ने नंबरदारी को भतीजे के नाम पर ट्रांसफर करने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। जिसके खिलाफ भतीजे ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत कर दी। इसके बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगा आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जालंधर विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि गुरमुख सिंह निवासी माहल खुर्द ने शिकायत दी थी कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके चाचा गुरनेक सिंह की इसी साल 16 जनवरी को मौत हो गई। वह गांव के नंबरदार थे। परिवार के लोगों ने चाचा की जगह उसे नंबरदारी देने की सहमति दे दी।

पटवारी ने पहले ही 15 हजार ले लिए

पटवारी ने नंबरदारी के लिए जमीन के मालिक होने की तस्दीक और नक्शे तैयार कर तहसीलदार को भेजने थे। जब वह इसके बारे में पटवारी ओमप्रकाश को मिला तो उसने 15 हजार रुपए ले लिए। पटवारी ने कहा कि कागजों पर यह खर्चा आना है। उसने इसकी कोई रसीद नहीं दी। जब वह 13 सितंबर को पटवारी को मिला और काम करने की गुजारिश की तो उसने कहा कि इस तरह काम जल्दी नहीं होते। उसने 5 हजार रुपए और मांगे।

जब गुरमुख ने कहा कि मैं 15 हजार रुपए पहले ही दे चुका हैं, तो पटवारी बोला कि नंबरदारी के लिए लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं। इसके बाद रुपए देने का वादा कर वह लौट आया और विजिलेंस को शिकायत कर दी। जिसके बाद विजिलेंस ने टीम तैयार कर आरोपी को रंगेहाथों पकड़ लिया।

Haryana Police का रिश्वतखोर चेहरा। सरेआम घूस की वसूली। देखें

https://youtu.be/3ZDYvpTBosA



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *