लुटेरों के साथ लाइव एनकाउंटर, पब्लिक के साथ मिलकर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

encounter

मेरठ। फिल्मी अंदाज में लुटेरों के साथ सड़क पर सरेआम मुठभेड़ हुई। बेगमपुल और गंगाप्लाजा के सामने लूट कर फरार होने वाले लुटेरों को दबोचने के लिए व्यापारी नेता ने जान की बाजी लगा दी। पुलिस को साथ लेकर व्यापारी ने बाइक बदमाशों के पीछे लगा दी और बच्चा पार्क पर एक आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान पब्लिक ने आरोपी को पीटा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को थाने लाया गया। आरोपी का दूसरा साथी फरार हो गया।

बाइक सवार दो बदमाशों ने पहली वारदात बेगमपुल पर अंजाम दी। बदमाशों ने यहां सीमा नामक महिला से मोबाइल लूटा और बच्चा पार्क की ओर फरार हुए। इसके बाद ई-रिक्शा में सवार महिला से इन्हीं बदमाशों ने गंगा प्लाजा से कुछ कदम आगे पर्स लूट लिया। महिला ने लुटेरों का हल्ला मचा दिया। बदमाशों को देखकर वहां से गुजर रहे व्यापारी टिंकू भारद्वाज ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

इस बीच बदमाशों ने जीआईसी के पास पुलिस चेकिंग बैरियर में टक्कर मार दी। एक बदमाश वहां से उतरकर सामने गली में फरार हो गया, जबकि दूसरा बदमाश बाइक लेकर बच्चा पार्क की ओर भागा। यहीं पर मौजूद दरोगा सचिन को टिंकू ने तुरंत अपनी बाइक पर बैठाया और बदमाशों के पीछे लग गए। आगे जाकर लुटेरा सड़क पर गलत दिशा में घुस गया। यहां टिंकू और दरोगा ने बदमाश को दबोच लिया।

इस दौरान पब्लिक जमा हो गई और आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बामुश्किल आरोपी को बचाया। पीछे से पुलिसकर्मी भी आ गए और आरोपी को हिरासत में लेकर लालकुर्ती थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपी से लूट का मोबाइल बरामद कर लिया है। लुटेरे के साथी की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Haryana Police का रिश्वतखोर चेहरा। सरेआम घूस की वसूली। देखें

https://youtu.be/3ZDYvpTBosA



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *