मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा से छेड़खानी के बाद बदमाशों ने किया अपहरण, गुस्साए लोगों ने जाम किया हाइवे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Kidnapping copy

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। परिजन ने आरोप लगाया कि पहले तो छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई और फिर बदमाश उसे कार में डालकर ले गए। छात्रा के साथ वॉक पर गए भाई-बहनों ने शोर मचाया लेकिन तब तक किडनैपर गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे।

इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने नैशनल हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव का है। यहां एक 20 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।

सदोपुर के रहने वाले गुलाब सिंह ने बताया कि उनके बच्चे सुबह 5 बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वे रेल विहार अच्छेजा के पास तकरीबन 6 बजे पहुंचे तो गांव की तरफ से एक सफेद रंग की वैन ने बच्चों को रोका। वैन में सवार लोग उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

पीड़ित के अनुसार बच्चों ने जब शोर मचाया तो वैन सवार बदमाशों ने पहले उनकी छोटी बेटी को किडनैप करने की कोशिश की लेकिन छोटी बेटी बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग खड़ी हुई। तभी 20 वर्षीय बड़ी बेटी को वैन सवार बदमाशों ने गाड़ी में खींच लिया और उसका अपहरण करके ले गए।

अपहरण की सूचना मिलने पर परिजन ने नैशनल हाइवे-91 को जाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को जैसे-तैसे शांत कराया। पीड़ित की तरफ से बादलपुर कोतवाली में अपहरण की शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जिस लड़की का अपहरण हुआ है वो बीएससी फाइनल छात्रा है।

ये गाड़ी जिसकी है, ले जाए। लावारिस खड़ी गाड़ी का हाल देखिए



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *