पार्षद दीपक शारदा ने अमर गार्डन मान मोटर वाली गली के निर्माण का काम शुरू करवाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
वार्ड नंबर 62 के अंतर्गत पड़ते अमर गार्डन मान मोटर वाली गली की सड़कों को बनाने के कार्य का शुभारंभ इलाके के पार्षद दीपक शारदा ने अपने कर कमलों से किया। सड़क बनाने के कार्य का शुभारंभ करते हुए पार्षद दीपक शारदा ने क्षेत्र के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सड़क बनाना हमारा कर्तव्य है आपने हमें सेवा करने का मौका दिया वहीं हर संभव सेवा हम आपकी कर रहे हैं।

दीपक शारदा ने कहा कि वे अपने लोकप्रिय विधायक बावा हेनरी के आभारी हैं जिन्होंने उनकी वार्ड के लिए जब भी मुझे जरूरत पड़ी विकास कार्य के लिए उन्होंने कभी हमें निराश नहीं भेजा विकास के लिए हर तरह से उन्होंने हमारे क्षेत्र का सहयोग किया और बहुमुखी विकास करवाया।

इलाका निवासियों ने सड़क कार्य शुरू होने पर पार्षद दीपक शारदा का मुंह मीठा करवाते हुए धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि हमारा क्षेत्र सदा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता रहेगा।

इस मौके पर शाम लाल,रंजीत सिंह मोनी,जसबीर सिंह,हरदीप सिंह,कीमती लाल शर्मा,शाम लाल अरोड़ा,राजेश मरवाहा टोनी,राम चंद,रवि कुमार, सरबजीत सिंह, संजीव गुप्ता, सतनाम सिंह, टोनी सेठी,तरुण गुप्ता, तरसेम सिंह,बिट्टू सहित असंख्य इलाका निवासी मौजूद थे।

नितिन गडकरी की कार 170 kmph की रफ्तार से दौड़ी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *