कांग्रेस विधायक पर FIR दर्ज, नगर निगम के अधिकारी को जान से मारने की दी थी धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

fir police

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जीतू पटवारी पर स्वास्थ्य अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य मे बाधा डालने पर केस दर्ज किया है। जीतू पटवारी पर नगर निगम के स्वास्थ प्रभारी उत्तम यादव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

राजेंद्र नगर थाना की टीआई अमृता सोलंकी ने कहा कि  नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने जीतू पटवारी के खिलाफ लिखित एफआइआर दर्ज करवाई है। यादव ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व वह पालदा स्थित दुर्गानगर में साफ सफाई और दवा का छिड़काव करने गए थे। उस वक्त जीतू पटवारी ने उनके साथ विवाद किया और अभद्रता करते हुए दवा छिड़काव का काम बंद करा दिया।

नेताओं के दबाव में लिखवाई रिपोर्ट

दरअसल, 15 सितंबर को इंदौर के दुर्गा नगर में दवा छिड़काव के वक्त जीतू पटवारी और उत्तम यादव के बीच कहासुनी हो गई थी। घटना के बाद डॉक्टर उत्तम यादव निगम कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाने की मांग की। पुलिस ने लिखित आवेदन देने को कहा, लेकिन कुछ देर बाद ही यादव रिपोर्ट लिखवाने से पलट गए। उन्होंने लिखित में कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

भाजपा नेता उमेश शर्मा ने तत्काल एक ट्विट किया और कहा कि उत्तम यादव कांग्रेस नेता अरुण यादव के रिश्तेदार हैं। यादव के इशारे पर ही उन्होंने कार्रवाई से इन्कार किया है। मामला आला अफसरों तक पहुंच गया। निगम कर्मचारियों ने भी थाने में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को यादव दोबारा थाने पहुंचे और जीतू पटवारी पर मामला दर्ज करवा दिया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में जीतू पटवारी पर केस दर्ज करवाया गया है।

शराब ALBUM पर गायक हरमनजीत हरमन और करण औजला को नोटिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *