पति निक जोनस के जन्मदिन पर प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, KISS करते नजर आए निक

Daily Samvad
1 Min Read

मुंबई। निक जोनस 16 सितंबर को 29 साल के हो गए हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को खास अंदाज में बधाई दी है। काम की वजह से प्रियंका का काफी समय लंदन में बीत रहा है लेकिन पति के साथ वक्त बिताने के लिए वह अमेरिका पहुंचीं। उन्होंने निक का जन्मदिन पेंसिल्वेनिया के फार्मिंगटन में मनाया। प्रियंका ने निक के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यार सा नोट लिखा है।

तस्वीर में प्रियंका ने निक को हग किया है वहीं निक, प्रियंका को किस कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी जिंदगी का प्यार, संवेदना से भरे प्यारे इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी… आपके होने के लिए धन्यवाद।‘

एयरपोर्ट की तस्वीरें

बुधवार को प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क के जेकेएफ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उन्होंने स्वेटशर्ट पहनी हुई थी। एयरपोर्ट से प्रियंका की ये तस्वीरें वायरल हो गईं। निक का जन्मदिन मनाने के लिए वह अमेरिका पहुंची हैं।

Tractor का पूरा पहिया सर के उपर से गुज़र गया, बाइक चालक को कुछ नहीं हुआ

https://youtu.be/ubFskXQjqtk















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *