मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 4:40 बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। हादसे वाली जगह से 21 लोगों को निकाला गया। 14 घायलों को सांताक्रूज के वीएम देसाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है।
बई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ मजदूर घायल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की सुबह 4.40 बजे हुआ। हादसे में कुल 14 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी (जोन 8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा लगभग साढ़ चार बजे ढह गया। इसमें 14 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी भी नहीं मिली है।
Tractor का पूरा पहिया सर के उपर से गुज़र गया, बाइक चालक को कुछ नहीं हुआ
https://youtu.be/ubFskXQjqtk