कैप्टन अमरिंदर ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा- ‘मैंने खुद को अपमानित महसूस किया’, क्या कांग्रेस भी छोड़ेंगे कैप्टन, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आखिरकार आधिकारिक रूप से आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले आज दिन भर इस्तीफे को लेकर चर्चा होती रही। अपने खेमे के विधायकों और मंत्रियों के साथ मीटिंग के बाद राज्यपाल को कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे, जिससे इस्तीफा दे दिया।

कैप्टन अमरिंदर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। चर्चा यह है कि कांग्रेस सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री बना सकती है। हालांकि इसके लिए नवजोत सिद्धू और कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी रेस में है। फिलहाल शाम को विधायक दल की बैठक होगी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा। राजभवन गेट पर मीडिया से बात करते हुए कैप्टन ने कहा कि वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। पार्टी हाईकमान जिसे चाहे, उसे मुख्यमंत्री बना दे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *