कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कमलनाथ को किया फोन, कहा – ‘आज क्लेश खत्म करवाओ, नहीं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, पार्टी छोड़ दूंगा’

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के सियासी हलके से बड़ी खबर आ रही है। सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कमलनाथ को फोन किया है। कमलनाथ को फोन कर के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आज यह क्लेश खत्म करवाओ, नहीं तो वे खुद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से कांग्रेस हाईकमान द्वारा इस्तीफा मांगने की खबर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक है। अजय माकन ने कहा कि वे हरीश चौधरी के साथ पंजाब पहुंच रहे हैं।

उधर, इस्तीफे की खबर को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने खंडन किया है। सीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से किसी ने इस्तीफा नहीं मांगा है। ये सब कुछ लोगों द्वारा फैलाया गया झूठ है।

आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने आज शाम कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। फिलहाल कांग्रेस की सियासत पूरी गरम है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *