पंजाब की राजनीति में राखी सावंत की ‘इंट्री’, कहा – ‘चड्ढा मैं तेरा चड्ढा उतार दूंगी’, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की राखी सावंत से तुलना करना भारी पड़ता दिख रहा है। राखी सावंत ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। राखी सांवत ने साफ कहा कि राघव चड्ढा मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो। जो मिस्टर चड्ढा हो ना, मेरा नाम लोगे ना तुम्हारा चड्डा उतार दूंगी।

राखी सांवत अपने अलग ही अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, जिस तरह से राघव चड्ढा ने जिस तरह से उनके नाम का यूज किया। ऐसे में उन्होंने इस तरह के जवाब की उम्मीद नहीं की होगी। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को पंजाब की राजनीति का ‘राखी सावंत’ बताया था।

दरअसल आप की तरफ से यह प्रतिक्रिया सिद्धू के अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए बयान पर आई थी। सिद्धू ने कहा था कि , ‘जहां एमएसपी का ऐलान होता है वहां भी किसानों का शोषण और फसलों के दाम घटते हैं। अरविंद केजरीवाल जी आपने प्राइवेट मंडी का केंद्रीय काला कानून नोटिफाई कर दिया। क्या इसे डी-नोटिफाई कर दिया गया है या बहाना अभी तक चल रहा है?

हालांकि, राघव चड्डा के ‘पंजाब के राजनीति के राखी सांवत’ वाले बयान पर सिद्धू ने भी रिएक्ट किया था। सिद्धू ने ट्वीट कर कहा था कि इंसान वानरों से विकसित हुआ है और आपको देखकर मुझे विश्वास है कि आप अब भी वानर से विकसित हो रहे हैं। आपने अभी भी अपनी सरकार की तरफ से कृषि कानूनों को नोटिफाई करने के बारे में मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *