चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेगें शपथ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Cabinet-Minister-Charanjit-Singh-Channi PUNJAB

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर चल रहे घटनाक्रम में नया फैसला हुआ है। अब चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब राजभवन पहुंच चुके हैं। चन्नी के साथ उनका परिवार भी राजभवन पहुंच चुका है। वहीं चन्नी समर्थक राजभवन के बाहर जश्न मनाने में जुटे हैं।

इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं राजभवन से आने के बाद ही कुछ बोलूंगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी राजभवन पहुंचे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे उम्मीद है कि वह सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।’

पंजाब के पावर प्ले में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने का फैसला लेकर चौंका दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी 1966 में हुए राज्य के पुनर्गठन के बाद से पहले दलित सीएम होंगे। सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुनील जाखड़ और अंबिका सोनी जैसे नेताओं के नाम सीएम की रेस में चल रहे थे, लेकिन चन्नी की दूर-दूर तक चर्चा नहीं थी।

ऐसे में उनको सीएम बनाया जाना कांग्रेस की ओर से सरप्राइज माना जार रहा है। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह राज्य का नेतृत्व करेंगे, जिन्होंने शनिवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

नवजोत सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा, पाक PM और सेना प्रमुख से उसकी दोस्ती, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *