योगी सरकार ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की, अब शादियों में शामिल हो सकेंगे इतने लोग

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

yogi corona

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने कोरोना (Covid-19) को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। कोरोना की नई गाइडलाइन (Corona New Guidelines in UP) में शादी-समारोह में भीड़ को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइन के मुताबिक (Corona New Guidelines in UP) शादियों और अन्य समारोहों में मेहमानों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई है। ACS होम अवनीश अवस्थी (Awanish Awasthi) के एक आदेश के अनुसार, शादियों और अन्य समारोहों में लोगों की अधिकतम संख्या अब 50 के बजाय 100 होगी। खुले और बंद दोनों जगहों पर अधिकतम 100 व्यक्तियों को परमीशन दी जाएगी।

इन बातों का भी रखना होगा ध्यान

शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन करना होगा जिसमें मास्क पहनना और सैनिटाइजर का उपयोग करना शामिल है। समारोह आयोजन के दौरान स्थान पर टॉयलेट्स की साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के अलावा बैठने की व्यवस्था करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना होगा।

नवजोत सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा, पाक PM और सेना प्रमुख से उसकी दोस्ती, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *