मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे MLA परगट सिंह के घर, नवजोत सिद्धू के साथ किया ब्रंच, नई कैबिनेट पर चर्चा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह (Charanjit Singh Channi) चन्नी ने मुख्यमंत्री पद (Punjab CM) की शपथ लेने के बाद चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के महासचिव और जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने नवजोत सिद्धू के साथ जलपान किया।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिद्धू के साथ विधायक परगट सिंह ने ब्रंच के साथ काफी देर तक सियासी गतिविधियों और नई कैबिनेट के बारे में भी विचार विमर्श किया। इस दौरान काफी देर तक मुख्यमंत्री के साथ परगट और सिद्धू की बातचीत हुई।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) और ओम प्रकाश सोनी (Om Prakash Soni) ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इनमें से एक चेहरा हिन्दू और दूसरा चेहरा सिख समुदाय से है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *