CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा ऐलान – ‘पंजाब में सभी मुख्यमंत्री’, दिल्ली बॉर्डर पर धरना स्थल में नतमस्तक होने जाऊंगा

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री चन्नी ने पद संभालने के बाद श्री चमकौर साहिब नतमस्तक होकर हलका निवासियों का किया धन्यवाद, कहा – गुरू साहिब की हुई बेअदबी का इंसाफ़ लेने का समय आया।

डेली संवाद, चंडीगढ़/श्री चमकौर साहिब
पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज ऐलान किया कि राज्य का हर आम आदमी पंजाब का मुख्यमंत्री है। स. चन्नी आज अपना मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद श्री चमकौर साहिब गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए और इसके बाद अनाज मंडी में खुले पंडाल में हलका निवासियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ स. मनप्रीत सिंह बादल और स. चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी डॉ. कमलजीत कौर भी मौजूद थे। इससे पहले पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

रैली को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि गुरू साहिब की हुई बेअदबी का इंसाफ़ लेने का समय आ गया है और कानून के मुताबिक इंसाफ़ होगा। स. चन्नी ने यह भी दोहराया कि पंजाब सरकार और वह ख़ुद हर हाल में किसानों के साथ हैं और वह जल्द ही उस जगह नतमस्तक होंगे, जहाँ काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान अपनी माँगें मनवाने के लिए धरने पर बैठे हैं।

स. चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पंजाब सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून तुरंत वापस लेने की अपील करते हुए भरोसे के साथ कहा कि ये काले कानून हर हाल में वापस होंगे, जिसके लिए पंजाब सरकार हर प्रयास करेगी।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी का विशेष धन्यवाद

मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस हाईकमान और श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी का विशेष धन्यवाद करते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रधान स. नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य के कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा दिए गए पूर्ण सहयोग के लिए सभी का विशेष धन्यवाद किया और अपना पद राज्य के लोगों को समर्पित किया। स. चन्नी ने इस मौके पर जहाँ आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया वहीं शिरोमणि अकाली दल बादल को भी खेती कानूनों पर मगरमच्छ के आंसू बहाने के लिए कोसा।

स. चन्नी ने यह भी ऐलान किया कि जल सप्लाई की मोटरों के पंचायतों द्वारा खड़े बिजली बिलों के बकाया तुरंत प्रभाव से माफ होंगे और जो गरीब लोगों के बिजली कनैक्शन बिल न भरने के कारण काटे गए थे, वह कनैक्शन बहाल करके बिल माफ किये जाएंगे।

स. चन्नी ने आगे कहा कि शहीदों की पवित्र धरती का विकास जंगी स्तर पर जारी है और यहाँ के विकास के लिए दिल खोल कर फंड मुहैया करवाने के लिए उन्होंने मंच पर मौजूद वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने चमकौर साहिब के हलका निवासियों का विशेष धन्यवाद करते हुये कहा कि उनको शहीदों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है और यहाँ के लोगों ने उनको बहुत सम्मान दिया है और अब वह जब राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं और हलके हर गाँव को दिल खोल कर विकास फंड प्राप्त होंगे।

चमकौर साहिब को पर्यटन हब बनाया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने और कहा कि चमकौर साहिब को पर्यटन हब बनाया जा रहा है और करोड़ों रुपए की लागत से बनाया जा रहा विषय पार्क 06 नवंबर को लोगों को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कि बेला से पनियाली सड़क पर 33 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और सतलुज दरिया पर पुल बनाने के लिए 114 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हलके में विभिन्न स्थानों पर कम्युनिटी सैंटर और दो आई.टी.आईज का निर्माण जंगी स्तर पर जारी है जो जल्द मुकम्मल हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्री गुरु गोबिन्द सिंह स्किल यूनिवर्सिटी का काम भी जंगी स्तर पर जारी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि मोरिंडा में बन रहा रेलवे अंडरब्रिज, दिवाली के मौके पर लोगों को समर्पित कर दिया जायेगा। इसके इलावा इस ऐतिहासिक नगरी में यादगारी गेट बनाने का काम भी जंगी स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि गलियारा प्रोजैक्ट जैसा कि श्री अमृतसर में बना है, वैसे ही गलियारा बनने का काम श्री चमकौर साहिब में जारी है।

चमकौर साहिब के सौदर्यकरण के लिए 50 करोड़ रुपए

इस मौके पर स. चरनजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब के सौदर्यकरण के लिए 50 करोड़ रुपए और देने का भी ऐलान किया। उन्होंने अपने पैतृक गाँव भजौली और नौनिहाल गाँव मकड़ौना कलां का विशेष जिक्र करते हुये कहा कि आज भी अगर कोई देखना चाहे तो इन दोनों गाँवों में स्थित उनके पारिवारिक घरों को देख कर सहज ही समझ सकता है कि वह कितनी गरीबी में से निकले हैं, जिस कारण वह गरीबों के दर्द को दिल से समझते हैं और उनके दरवाज़े हर आम नागरिक और गरीबों के लिए सदा खुले हैं परन्तु बेईमानों के लिए पक्के तौर पर बंद हैं।

इस दौरान इलाका निवासियों द्वारा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और मनप्रीत सिंह बादल का सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत श्री चमकौर साहिब के प्रधान शमशेर सिंह भंगू ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समागम के मौके पर स. चन्नी के सुपुत्र नवजीत सिंह और रिदमजीत सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन करनैल सिंह, उप चेयरमैन तरलोचन सिंह, ब्लाक समिति चेयरपर्सन अमनदीप कौर, ज़िला परिषद के वाइस चेयरपरसन बिमल कौर खोखर मौजूद थे।

ब्लॉक कमेटी मैंबर रोहित सबरवाल, जसवीर सिंह जटाना, नसीब सिंह, दविन्दर सिंह, प्रकाश कौर, समशेर सिंह, बलविन्दर सिंह धुम्मेवाल, गुरसेवक सिंह समाना, बंत सिंह कलारां, गुरचरन सिंह माणे माजरा, गियान सिंह बेला, वरिन्दर सिंह, जसवीर सिंह, डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी, एस.एस.पी. विवेक शील सोनी, एस.डी.एम. चमकौर साहिब गीतिका सिंह, पी.ए. रणधीर सिंह बराड़ समेत इलाके के समूह पंच-सरपंच और बड़ी संख्या इलाका निवासी भी उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *