डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज रात 8 बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। चन्नी की कैबिनेट में शामिल होने के लिए कई विधायक और पूर्व मंत्री जोर अजमाइश में जुटे हैं। चर्चा है कि जालंधर से राजिंदर बेरी और परगट सिंह कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में राजिंदर बेरी, परगट सिंह, राणा केपी, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरूणा चौधरी, राजकुमार वेरका, विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह, सुंदर शाम अरोड़ा, राजा वडिंग, मनप्रीत सिंह बादल, भारत भूषण आशू, मदनलाल, रजिया सुल्ताना, सुरिंदर डाबर, राकेश पाण्डेय का नाम शामिल है।
फिलहाल रात 8 बजे काफी हद तक पिक्चर क्लीयर हो जाएगी। लेकिन जालंधर से परगट सिंह और राजिंदर बेरी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज है। लुधियाना से तीन विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।







