डेली संवाद, चंडीगढ़
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी पर #MeToo का आरोप है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आईएएस महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजने का चन्नी पर आरोप है।
रेखा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने एसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है, जो महिलाओं के लिए खतरा है। उन्होंने सोनिया गांधी से अपील की है कि पंजाब के मुख्यमंत्री को बदला जाए। क्योंकि उन पर महिला अफसर को गलत वीडियो भेजने और बाद में माफी मांगने का आरोप है।
आपको बता दें कि पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहते चरणजीत सिंह चन्नी के मोबाइल से पंजाब की एक महिला आईएएस अफसर के मोबाइल पर अश्लील वीडियो मैसेज सैंड हुआ था। जिसे बाद में चन्नी ने कहा था कि ये मैसेज गलती से सैंड हुआ है। मामले को तब रफादफा कर दिया गया था।