डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब की नए कैबिनेट में दलित को मुख्यमंत्री, जाट सिख और हिन्दू चेहरो को डिप्टी सीएम बनाया गया है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ आज ओपी सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बाद ओपी सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस में दिनों तक चले मंथन के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद डिप्टी सीएम के नाम पर काफी मंथन चला।
आज राजभवन में शपथ कार्यक्रम के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली, तो सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। कांग्रेस ने दलित चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम तो जाट सिख सुखजिंदर सिंह रंधावा और हिन्दू चेहरा ओपी सोनी को डिप्टी सीएम बनाया है।
नवजोत सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा, पाक PM और सेना प्रमुख से उसकी दोस्ती, देखें
https://youtu.be/AOFy1YP_sz0