डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ताबड़तोड़ फैसले लेना शुरू कर दिया। उन्होंने अभी अभी पुलिस कमिश्नरों के तबादले का आदेश जारी किया है। ये सभी आईपीएस अफसर कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं।
पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक जालंधर के पुलिस कमिश्नर सुखचैन गिल वापस अमृतसर ट्रांसफ़र किए गए हैं। लुधियाना के CP नौनिहाल सिंह जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। जालंधर के कमिश्नर रहे गुरप्रीत भुल्लर को लुधियाना का नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।