पंजाब मंत्रीमंडल की सूची तैयार, CM चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली रवाना, फाइनल मुहर लगाएंगी सोनिया गांधी, देखें संभावित मंत्रियों की सूची

Daily Samvad
1 Min Read

Cabinet-Minister-Charanjit-Singh-Channi PUNJAB

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के बाद अब सियासी गलियारे और लोगों में मंत्रीमंडल को लेकर चर्चाएं तेज है। सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रीमंडल की सूची तैयार की है, इसे लेकर वे आज अपने दोनो डिप्टी सीएम के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। पंजाब मंत्रीमंडल पर फाइनल मुहर पार्टी हाईकमान यानी सोनिया गांधी ही लगाएंगी।

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम तय करने में पार्टी हाईकमान को पूरा दिन लग गया। पार्टी हाईकमान ने आखिरकार चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री और सुखजिंदर सिंह रंधावा व ओपी सोनी को उप मुख्यमंत्री बनाया। अब सबकी निगाहें चन्नी मंत्रीमंडल पर है।

इन विधायकों को मिल सकती है मंत्रीमंडल पर जगह

सूत्रों के मुताबिक चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में जालंधर से विधायक राजिंदर बेरी, परगट सिंह, राणा केपी, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरूणा चौधरी, राजकुमार वेरका, विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह, सुंदर शाम अरोड़ा, राजा वडिंग, मनप्रीत सिंह बादल, भारत भूषण आशू, मदनलाल, रजिया सुल्ताना,  सुरिंदर डाबर, राकेश पाण्डेय को जगह मिल सकती है।

मुख्यमंत्री चन्नी की पहली कैबिनेट मीटिंग, देखें LIVE

https://www.youtube.com/watch?v=w3W62JXdVrg















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *