मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक, दोआबा के कांग्रेसी नेताओं में हलचल

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए। उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे डेरे में पहुंच संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। यहां उनके आगमन की सुबह से प्रतीक्षा की जा रही थी। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

सीएम चन्नी हेलिकाप्टर से जालंधर पहुंचे। उन्होंने अलावलपुर स्थित डीएवी यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर लैंडिग की थी। लौटते समय मुख्यमंत्री हेलिपैड के पास मौजूद छात्रों से भी मुलाकात की थी। इससे पहले सुबह अमृतसर पहुंचे सीएम चन्नी श्री हरमंदिर साहिब में भी नतमस्क हुए थे। तब उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।

दोआबा की राजनीति में डेरा सचखंड बल्लां का खास स्थान

बता दें कि पंजाब की सामाजिक-राजनीति ताने-बाने में डेरा सचखंड बल्लां का प्रमुख स्थान है। दोआबा में बड़ी संख्या में डेरे के अनुयायी हैं। चरणजीत सिंह चन्नी से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद भी कई बार डेरे में पहुंच संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेते रहे हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *