महंत नरेंद्र गिरी की मौत का रहस्य, सुसाइड नोट में लिखा – ‘लड़की संग फोटो वायरल करेगा आनंद गिरी, पढ़ें पूरा सुसाइड नोट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (akhada parishad) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri) का संदिग्ध हालत में सोमवार को निधन हो गया। पुलिस की जांच में की चौंकाने वाला खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में 24 घंटे बाद 8 पेज का सुसाइड नोट सामने आया है। जिसमें महंत की जिंदगी का पूरा रहस्य लिखा हुआ है। साथ ही नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार शिष्य आनंद गिरी हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी को बताया है।

मुझे बदनाम करने की साजिश

दरअसल, मंहत नरेंद्र गिरी ने करीब 13 पेजों का यह सुसाइड नोट श्री मठ बाधम्बरी गद्दी के लेटर पेड पर लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा- मैं महंत नरेंद्र गिरि, मेरा मन आज बहुत ही विचलित हो गया है। इसके पीछे का कारण आनंदि गिरी है। मुझे सूचना मिली है कि वह किसी लड़की की फोटो कम्प्यूटर के जरिए मेरे साथ लगाकर मुझे बदनाम करना चाहता है। मैं कहां तक आनंद गिरि को सफाई दूंगा। आखिर किस-किस को सच बताऊंगा। मैं बदनाम हो गया तो कैसे जी पाऊंगा। इसलिए अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं।

महंत नरेंद्र गिरी ने अपने दूसरे पेज में लिखा-मैं पुलिस और प्रशासान से निवेदन करता हूं कि मेरी मौत के जिम्मेदार आनंद अद्या प्रसाद तिवारी, संदीप तिवारी पुत्र अद्या प्रसाद तिवारी होंगे। इसलिए इन लोगों को कानूनी कार्रवाई की जाए। क्योंकि इनकी वजह से ही आत्मत्या कर रहा हूं। इन लोगों को जब तक सजा नहीं मिलेगी मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

मैं 13 सितंबर को ही सुसाइड करना चाहता था

महंत नरेंद्र गिरी ने अगले पेज पर लिखा- मैं 13 सितंबर को ही सुसाइड करना चाहता था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाए। मेरी अंतिम इच्छा है कि मैंने जिस तरह से इस गद्दी पर रहते हुए गरिमा को बनाए रखा। आगे जो भी इसको संभाले वह ऐसी ही गरिमा बनाए रखे। बस मैं यही चाहता हूं।

महंत ने लिखा- मैं मरने जा रहा हूं, अतं समय में सत्य बोलूंगा। मैंने हर समय मठ और हनुमान जी की सेवा की है। मठ का एक पैसा भी घर-परिवार को नहीं दिया है। मेरा घर से कोई संबंध नहीं है। मैं 2004 में महंत बना। तब से लेकर अब तक विकास किया। मैं समाज में अपना सिर उठाकर जीता था, लेकिन आनंद गिरी, मंदिर के पुजारी, तिवारी का बेटा संदीप तिवारी भी मेरी मरन की वजह हैं।

उन्होंने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं। मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरी समाधि पर एक नीबू का पौधा लगा देना। बता दें कि महंत नरेंद्र गिरी ने अपने सुसाइड में एक चीज को कई बार रिपीट किया है। साथ उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम में आनंद गिरी का नाम लिखा है। महंत ने सुसाइड नोट के हर पेज पर अपने साइन किए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *