मशहूर सिंगर उदित नारायण जालंधर की कोर्ट में हुए पेश, 3.15 करोड़ के घपले में दी गवाही, IAS अफसर समेत इन लोगों पर दर्ज हुआ था मामला

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) शहीद-ए-आजम भगत सिंह के समारोह में फंड हेराफेरी करने के मामले में जालंधर की एक अदालत में पेश हुए। इस दौरान उनके वकील संजीव बंसल भी मौजूद रहे। बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण सरकारी फंडों की हेराफेरी के मामले में जालंधर की कोर्ट में पेश हुए हैं।

साल 2011 में नवांशहर में करवाए शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन्म शताब्दी समारोह के दौरान सरकारी फंडों में हेराफेरी का मामला सामने आया था। जिसमें तत्कालीन डिविजनल कमिश्नर स्वर्ण सिंह, जेएस एंटरप्राइजेज के मालिक विकास मेहरा निवासी फरीदाबाद, संजय निवासी फरीदाबाद और सतवीर सिंह बाजवा निवासी चंडीगढ़ को नामजद किया गया था। इस मामले में गवाही के लिए उदित नारायण जालंधर में जिला व सेशन जज रुपिंदरजीत चहल की अदालत में पेश हुए।

कोर्ट में उदित नारायण ने दी गवाही

एडवोकेट संजीव बंसल के मुताबिक उदित नारायण इसी केस में गवाही थी। उदित नारायण ने अदालत को बताया कि उन्हें इस समागम में बुलाने के लिए एक लाख रुपए तय हुए थे। इतनी ही रकम का चेक भी उन्हें दिया गया था। इसके अलावा 12 लाख रुपए उनकी टीम को दिए गए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *