पंजाब में कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी, सूबे में इंट्री के लिए RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी, पढ़ें पूरी गाइडलांइस

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

corona punjab news

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 की नई गाइडलाइंस जारी की। यह जरूरी दिशा निर्देश 15 सितंबर तक जारी रहेंगे। नए दिशा निर्देश के अनुसार पंजाब में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को, चाहे वो सड़क के माध्यम से पंजाब में आ रहे हैं या हवाई माध्यम से, आरटीपीसीआर की 72 घंटे की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

साथ ही उन्हें दोनों वैक्सीन लगी होनी चाहिए। वहीं लोगों के जमा होने पर भी अंकुश लगाया गया है। इनडोर में 150 लोग एवं आउटडोर में केवल 300 लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं। साथ ही नई गाइडलाइंस के मुताबिक, जिम, सिनेमा, रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेंगे।

देश में विशेषज्ञ इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के मध्य तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसकी सबसे बड़ी वजह विशेषज्ञ त्योहारी सीजन और स्कूलों को पूरी तरह से खोले जाने को मान रहे हैं। पंजाब में भी 2 अगस्त से स्कूल खोले जा चुके हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *