किसान महापंचायत: राकेश टिकैट ने लगवाए ‘अल्लाहु अकबर, हर-हर महादेव’ के नारे, किसानों ने PM मोदी और CM योगी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के गवर्नमेंट इंटरमीडिएट कॉलेज ग्राउंड में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चे की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ‘अल्लाहु अकबर’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगवाए. उन्होंने कहा, ”अल्लाहु अकबर और हर-हर महादेव के नारे पहले भी लगते थे और आगे भी लगेंगे. भाजपा के लोग बांटने का काम करते हैं, दंगे करवाते हैं. लेकिन हमें इन्हें रोकना है. हमें तोड़ना नहीं, बल्कि जोड़ने का काम करना है।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जमीन को दंगा करवाने वालों को नहीं देंगे.उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हैं। किसान महापंचायत के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यही नहीं, इस दौरान किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से बीजेपी को उखाड़ फेंकना है।

आयोजन स्थल पर भारी भीड़ से गदगद राकेश टिकैट (Rakesh Tikait) ने एक बार फिर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. वहीं भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत अनेक खापों के चौधरी पंचायत स्थल पर मौजूद रहे. वहीं बीजेपी (BJP) का कहना है कि किसान आंदोलन भटक गया है।

सेल फॉर इंडिया का बोर्ड लगाः टिकैत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने न सिर्फ खेती-किसानी नहीं बल्कि निजीकरण, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का आह्वान किया. टिकैत ने कहा कि अड़ियल सरकार को झुकाने के लिए वोट की चोट जरूरी है. टिकैत ने कहा, ‘देश बचेगा, तभी संविधान बचेगा. सरकार ने रेल, तेल और हवाई अड्डे बेच दिए हैं. किसने सरकार को ये हक दिया. ये बिजली बेचेंगे और प्राइवेट करेंगे. सड़क बेचेंगे और सड़क पर चलने पर हमलोगों से टैक्स भी वसूलेंगे.’

किसान महापंचायत के मंच पर मौजूद अभिमन्यु कुमार ने कहा, ‘मुजफ्फरनगर में 2011 में बीजेपी की साजिश सफल हो गई थी। हमारे किसानों को धर्म और जाति के नाम पर बांट लिया था। बीजेपी और आरएसएस के अच्छे दिन और इस देश के किसानों के बुरे दिन शुरू हो गए थे।’ इस बयान के बाद अभिमन्यु कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *